अर्थ : दूसरों के हित या सुविधा के लिए किसी व्यक्ति या समूह द्वारा किया गया काम।
उदाहरण :
मोबाइल कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक अनोखी सर्विस की शुरुआत की है।
पर्यायवाची : सेवा
अर्थ : वह संस्था या निकाय जो सेवा प्रदान करती है।
उदाहरण :
हमारे कस्बे में मोबाइल की एक नई सर्विस खुली है।
पर्यायवाची : सेवा, सेवी संस्था
अर्थ : किसी खेल को आरंभ करने के लिए खिलाड़ी का गेंद, चिड़िया आदि को हाथ, पैर, रैकेट आदि से मारने की क्रिया।
उदाहरण :
उसकी सर्विस बहुत अच्छी है।
अर्थ : कनाडा के एक प्रसिद्ध लेखक।
उदाहरण :
सर्विस का जन्म अठारह सौ चौहत्तर में हुआ था।
पर्यायवाची : आर डब्लू सर्विस, रोबर्ट विलियम सर्विस